वात, पित्त और कफ — तीन दोष जो शरीर की सारी क्रियाएँ चलाते हैं। जब ये संतुलन में हैं तो स्वास्थ्य है; जब बिगड़ते हैं तो रोग। अपनी प्रकृति जानने से समझ आता है कि आपको क्या सूट करता है और क्या नहीं।
Vata, pitta and kapha run every process in the body. In balance they are health; disturbed, they are disease. Knowing your own constitution explains why what suits one person troubles another.
Vata · वात
Air & Space · वायु-आकाश
हल्के, फुर्तीले, रचनात्मक — असंतुलित होने पर रूखापन, गैस, चिंता, अनिद्रा व कब्ज़।
Light, quick, creative — but prone to dryness, gas, anxiety, insomnia and constipation when aggravated.
आहार: गर्म, स्निग्ध, भारी भोजन लें — पका सेब, केला, आम, भीगे बादाम, घी वाला गर्म दूध। कच्चा-ठंडा-रूखा भोजन घटाएँ।