30+ भाषाओं में पढ़ें

घर बैठे मुफ़्त जाँच

Free health checks · दो मिनट प्रति जाँच · कोई ऐड नहीं

हमारे घरों में जाँच तब होती है जब तकलीफ़ बढ़ जाती है। तब तक कई बार देर हो चुकी होती है। ये तीन जाँचें दो-दो मिनट लेती हैं और बता देती हैं कि चिकित्सक के पास जाने की ज़रूरत है या नहीं।
We get tested only once something hurts — by which time it is often late. These three take two minutes each and tell you whether a proper check is due.

तीन जाँचें · Three checks

👁 नेत्र परीक्षण · Eye test

दूर व निकट की दृष्टि, एक-एक आँख अलग। एम्सलर ग्रिड से परदे की जाँच, और दृष्टिवैषम्य का संकेत। फ़ोन को ATM कार्ड से नापा जाता है, इसलिए आकार वास्तविक रहता है।

किन्हें ज़रूर: स्कूल जाने वाले बच्चे, दिनभर स्क्रीन पर काम करने वाले, चालीस से ऊपर के लोग, मधुमेह वाले।
जाँच शुरू करें
जाँच के बारे में पढ़ें →

💧 पेट की जाँच · Stool check

ब्रिस्टल मल मापनी — चिकित्सा में प्रयुक्त सात रूप, कब्ज़ से अतिसार तक। रूप, रंग व लक्षण चुनिए और जानिए पाचन कैसा चल रहा है, कौन-सा दोष बढ़ा है, और कब चिकित्सक से मिलना ज़रूरी है।

किन्हें ज़रूर: जिन्हें कब्ज़, गैस या पेट की शिकायत रहती है; चालीस से ऊपर के लोग; जिनके मल में कभी खून दिखा हो।
जाँच शुरू करें
जाँच के बारे में पढ़ें →

🚻 मूत्र परीक्षण · Urine Test

रंग, झाग, गंध और साथ के लक्षण चुनिए, और जानिए कि सिर्फ़ पानी कम है या बात इससे आगे की है। रंग के वे कारण भी बताए जाते हैं जो डरा देते हैं पर हानिरहित हैं — विटामिन की गोली, चुकंदर, कुछ दवाएँ।

किन्हें ज़रूर: जिन्हें जलन, बार-बार पेशाब या रात में उठना पड़ता है; मधुमेह व उच्च रक्तचाप वाले; चालीस से ऊपर के लोग; जिनके पेशाब में कभी ख़ून दिखा हो।
जाँच शुरू करें
पानी कितना पिएँ, इस पर दस पर्चे →

🩸 मधुमेह जोखिम · Diabetes risk

चार सवाल — उम्र, कमर की नाप, गतिविधि और परिवार। भारतीय मधुमेह जोखिम स्कोर पर आधारित एक अनुमान। यह निदान नहीं है; जोखिम दिखे तो खाली पेट शुगर व HbA1c की जाँच करवाएँ।

किन्हें ज़रूर: चालीस से ऊपर के लोग; जिनके परिवार में शुगर है; जिनकी कमर बढ़ी है या जो ज़्यादातर बैठे रहते हैं।
जाँच शुरू करें

🧸 बच्चे का विकास · Child milestones

उम्र के हिसाब से सामान्य पड़ाव, और वे संकेत जिन पर जल्दी डॉक्टर से बात करनी चाहिए। यह कोई जाँच नहीं है।

किन्हें ज़रूर: जिन माता-पिता को बच्चे के बोलने, चलने या खेलने के बारे में कुछ अलग लगे।
पड़ाव देखें

🧱 टेबल पर बैठने की आदत · Table-time toolkit

बच्चा ख़ुद टेबल पर बैठे — इसके लिए माता-पिता का छोटा-सा टूलकिट: टाइम-टेबल, क्या कहें-क्या न कहें, गतिविधियाँ और स्टार ट्रैकर। प्रिंट करके फ़्रिज पर लगाइए।

किनके लिए: लगभग 4–8 साल के बच्चों के माता-पिता।
टाइम-टेबल देखें
ये जाँचें चिकित्सक का विकल्प नहीं हैं। ये मोटा अनुमान देती हैं — निदान नहीं। नेत्र परीक्षण काँच-बिंदु, मोतियाबिंद या दृष्टिपटल के रोग नहीं पकड़ सकता; पेट की जाँच एक दिन के मल से कुछ तय नहीं कर सकती; और मूत्र परीक्षण आँख से वह नहीं देख सकता जो प्रयोगशाला की Urine R/M जाँच देखती है — शुगर, प्रोटीन और संक्रमण। किसी भी चिंता की बात पर योग्य चिकित्सक से मिलिए।
These are screening tools, not diagnoses. The eye test cannot detect glaucoma, cataract or retinal disease; the stool check cannot conclude anything from a single day. See a qualified doctor for anything that concerns you.
भोजनवेद में इसके अलावा 253 रोगों के घरेलू उपाय हैं — रसोई की चीज़ों से, आयुर्वेद परंपरा के अनुसार। साथ में योग, शास्त्रीय औषधि, वनौषधि व पंचांग।
भोजनवेद खोलें · Open Bhojanveda
इस पन्ने के बारे में

लेखन व समीक्षा: भोजनवेद संपादकीय टीम

अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026

आधार: आयुर्वेद व भारतीय परंपरा के ग्रंथ और उपलब्ध वैज्ञानिक शोध।

डॉक्टर कब: यह जानकारी सीखने के लिए है, इलाज का विकल्प नहीं। लक्षण 3 दिन से ज़्यादा रहें, या तेज़ दर्द, तेज़ बुखार, साँस फूलना, ख़ून आना, गर्भावस्था या पुरानी बीमारी हो — तो योग्य डॉक्टर या वैद्य से मिलें।

कोई ग़लती दिखे तो लिखें: hello@bhojanveda.com