आँखों की कमी चुपचाप बढ़ती है। बच्चे शिकायत नहीं करते — वे मान लेते हैं कि सबको ऐसा ही दिखता है। बड़े-बूढ़े कहते हैं "उम्र का असर है"। यह जाँच दो मिनट में बता देती है कि नेत्र-चिकित्सक के पास जाने की ज़रूरत है या नहीं।
Failing sight advances quietly. Children never complain — they assume everyone sees this way. Elders put it down to age. This takes two minutes and tells you whether a proper eye check is due.
दो या तीन मीटर से, एक-एक आँख अलग। परिणाम 6/6, 6/9, 6/12 जैसे मानक रूप में मिलता है — वही जो चिकित्सक के पास मिलता है। दोनों आँखों में अंतर भी पकड़ में आता है, जो अकसर स्वयं पता नहीं चलता।
निकट की दृष्टि · Near vision
चालीस सेंटीमीटर से घटते आकार की पंक्तियाँ। चालीस वर्ष के बाद निकट-दृष्टि कम होना स्वाभाविक है, पर कितनी — यह जानना उपयोगी है।
एम्सलर ग्रिड · Amsler grid
सीधी रेखाओं का जाल। यदि रेखाएँ मुड़ी, टूटी या गायब दिखें तो यह दृष्टिपटल के मध्य भाग का संकेत है — इसमें देरी भारी पड़ती है। मधुमेह वाले हर व्यक्ति को यह जाँच नियमित करनी चाहिए।
दृष्टिवैषम्य · Astigmatism
रेखाओं का पहिया। कुछ रेखाएँ अधिक गहरी दिखना सिलिंड्रिकल नंबर का संकेत हो सकता है — यही अकसर सिरदर्द व आँखों की थकान का कारण होता है।
स्क्रीन नापी जाती है · The screen is measured first
हर फ़ोन का आकार अलग है, इसलिए अक्षर का सही नाप दिखाना कठिन है। भोजनवेद पहले आपसे कोई भी ATM या डेबिट कार्ड स्क्रीन पर रखवाता है — कार्ड दुनिया भर में 85.6 मिमी चौड़ा होता है, और उससे स्क्रीन का नाप निकल आता है। इसके बाद हर आकृति सही भौतिक आकार में दिखती है, चाहे फ़ोन छोटा हो या टैबलेट बड़ा।
Screens differ, so optotypes cannot be shown at a true size until the screen is measured. A bank card is 85.6mm wide everywhere, so matching a rectangle to one calibrates the display — after which every shape renders at its correct physical size.
किन्हें ज़रूर करनी चाहिए · Who should do this
स्कूल जाने वाले बच्चे — जो श्यामपट्ट देखने के लिए आँखें सिकोड़ते हैं या आगे बैठना चाहते हैं
दिनभर स्क्रीन पर काम करने वाले — सिरदर्द व आँखों की जलन के साथ
चालीस से ऊपर के लोग — जिन्हें पढ़ने के लिए हाथ दूर करना पड़ता है
मधुमेह व उच्च रक्तचाप वाले — आँखें सबसे पहले प्रभावित होती हैं
जिनका चश्मा दो वर्ष से नहीं जाँचा गया
यह नेत्र-चिकित्सक का विकल्प नहीं है। यह जाँच मोटा अनुमान देती है, चश्मे का नंबर नहीं। यह काँच-बिंदु (ग्लूकोमा), मोतियाबिंद, दृष्टिपटल के रोग या मधुमेह से आँखों की क्षति नहीं पकड़ सकती — इनके लिए पुतली फैलाकर की जाने वाली जाँच आवश्यक है। हर दो वर्ष में एक बार पूरी जाँच कराइए।
A screening tool, not a prescription, and no substitute for an eye doctor. It cannot detect glaucoma, cataract, retinal disease or diabetic damage — those need a dilated examination. Have a full check every two years.
जाँच शुरू करें
कुछ डाउनलोड नहीं करना है, खाता भी बनाना ज़रूरी नहीं। लिंक खोलिए और शुरू कीजिए।
Nothing to download, no account needed. Open and begin.