अन्य नाम: anemia · iron deficiency · खून की कमी · रक्ताल्पता · एनीमिया · pandu rog · पांडु रोग
घरेलू उपाय
मुख्य उपाय
अंगूर: इसमें ग्लूकोज़ शर्करा व लौह प्रचुर मात्रा में होता है। केवल 10 औंस अंगूर रस एनीमिया (खून की कमी) से रोकता है। ताजे अंगूर खाने से लौह-तत्त्व, विटामिन व क्षारों की कमी दूर होती है और चेहरे पर लाली आती है। रक्त की कमी में अंगूर से बढ़कर कोई औषधि नहीं।
इसमें ग्लूकोज़ शर्करा व लौह प्रचुर मात्रा में होता है। केवल 10 औंस अंगूर रस एनीमिया (खून की कमी) से रोकता है। ताजे अंगूर खाने से लौह-तत्त्व, विटामिन व क्षारों की कमी दूर होती है और चेहरे पर लाली आती है। रक्त की कमी में अंगूर से बढ़कर कोई औषधि नहीं।
परंपरागत
नींबू · Lemon
नींबू टमाटर के रस के साथ लें; या 25 ग्राम किशमिश रातभर नींबू-पानी में भिगोकर सुबह किशमिश खाएँ व वही पानी पी लें — खून बनता है।
परंपरागत
टमाटर · Tomatoes
एक पका टमाटर दोपहर के भोजन के साथ; अम्लता या जोड़ों के दर्द में न लें।
परंपरागत
दालें · Lentils
मसूर की दाल एक कटोरी, नींबू निचोड़कर — नींबू का विटामिन सी दाल का लोह अवशोषित कराता है। दूध के साथ न लें।
परंपरागत
खट्टे फल · Citrus fruits
दाल या हरी सब्ज़ी पर नींबू निचोड़ें — लोह का अवशोषण तीन गुना बढ़ जाता है।
परंपरागत
अंजीर · Fig
सूखे अंजीर तीन, दूध में उबालकर रात को। लोह व कैल्शियम दोनों देता है।
परंपरागत
शहतूत · Mulberry
शहतूत मौसम में प्रतिदिन एक कटोरी — लोह व विटामिन सी एक ही फल में।
परंपरागत
इस पन्ने पर प्रमाणित — इस तकलीफ़ में इस चीज़ पर मनुष्यों पर हुए अध्ययन मौजूद हैं। परंपरागत — परंपरा और अनुभव से चला आ रहा — इस तकलीफ़ के लिए आधुनिक प्रमाण सीमित हैं।
यह सब दूसरों के अनुभव, परंपरा और अब तक हुए अध्ययनों का संग्रह है — किसी एक व्यक्ति के लिए दी गई सलाह नहीं। अपने खानपान में कोई भी बदलाव करने से पहले, और ख़ासकर तब जब आप कोई दवा ले रहे हों, अपने आहार विशेषज्ञ या डॉक्टर से पूछ लें।