30+ भाषाओं में पढ़ें

मौसमी

Sweet lemon · Fruits · 7 उपाय

मौसमी नीचे दिए 7 रोगों में परंपरागत रूप से काम आती है। हर उपाय के साथ मात्रा व लेने की विधि दी गई है।
Traditionally used in 7 conditions. Each remedy below carries its dose and method.

किन रोगों में · Conditions it helps

रक्तशोधक

Blood Impurity / Skin
मौसमी का रस रक्तशोधक है। यह चर्म रोगों में लाभकारी है।
its juice purifies the blood and is helpful in skin diseases.

सामान्य क्षीणता

General Debility
एक मौसमी या आधा कप ताज़ा रस दिन के समय लें।
One mausami (sweet lime) or half a cup of its fresh juice, taken in the daytime.

रोगोपरांत बल

Convalescence / Low Vitality
इसका रस पाचनांग, मस्तिष्क और यकृत को शक्ति देता है और खाए भोजन को शरीरांश बनाने में सहायता करता है। जटिल रोगों तथा ज्वर में जब अन्न मना कर दिया जाता है तो रस सेवन से रोगी दुर्बल नहीं होता और विषैला पदार्थ निकल जाता है। कई दिन पीते रहने से कब्ज, सिरदर्द, थकान व नींद न आना दूर होते हैं। शिशुओं को मौसमी का रस दूध में मिलाकर पिलायें।
its juice gives strength to the digestion, brain and liver and helps food become body-tissue. In fevers and grave illness, when solid food is stopped, the juice keeps the patient from weakening and draws out toxins. Taken for several days it relieves constipation, headache, listlessness, fatigue and sleeplessness. Give to infants mixed in milk.

हृदय की देखभाल

Heart Care
निरंतर प्रयोग से रक्तवाहिनियाँ कोमल व लचीली हो जाती हैं। उनमें एकत्रित कोलेस्ट्रॉल शरीर से निकल जाता है और ताजा रक्त, विटामिन व खनिज लवण पहुँच जाते हैं। हृदय, रक्त-संस्थान व रक्तवाहिनियों को शक्तिशाली बनाने में मौसमी सर्वोत्तम है।
with regular use the blood vessels turn soft and elastic, gathered cholesterol is cleared from the heart and bloodstream, and fresh blood, vitamins and minerals reach the body. Best of all for strengthening the heart and circulation.

गर्भावस्था पोषण

Pregnancy Nutrition
इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में मिलता है। गर्भवती स्त्रियों और गर्भस्थ शिशु को शक्ति देने के लिए इसका रस पौष्टिक है।
rich in calcium — its juice nourishes pregnant women and gives strength to the growing baby.

मोतीझरा

Typhoid
आंत्रज्वर (टाइफाइड) में मौसमी लाभदायक है। जब अन्य आहार न लिया जा सके, तब शक्ति बनाये रखने व शरीर को पोषण देने के लिए यह लाभकारी है।
beneficial in typhoid — when no other food can be taken, its juice maintains strength and nourishes the body.

रोग-प्रतिरोध की कमी

Low Immunity / Appetite
इसका रस पीने से रोग-निरोधक शक्ति व जीवनशक्ति बढ़ती है। इसमें क्षार तत्त्व होता है जो रक्त की अम्लता कम करता है, पेट की अम्लता कम होती है और भूख लगती है।
drinking the juice raises disease-resistance and vitality. Its alkaline element reduces acidity of the blood and stomach, so acidity settles and appetite returns.

ऐप में खोलें

अपनी तकलीफ़ चुनिए और देखिए mausami के साथ और क्या काम आएगा — योग, प्राणायाम व शास्त्रीय औषधि सहित।
Pick your condition and see what else helps alongside — with yoga, pranayama and classical formulations. Free, no ads.
भोजनवेद खोलें · Open Bhojanveda